करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ
नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की जाती है, जिसमें अब तक हजारों महिलाओं की सफल जांच हो चुकी है। वहीं प्रत्येक रविवार को आम जनता के लिए शुगर एवं बीपी की नि:शुल्क जांच की जाती है।
ये स्वास्थ्य शिविर मुख्य रूप से जनपद गोरखपुर के कैम्पियरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सूरस, गोपलापुर (छोटा), गोपलापुर (बड़ा), मुहम्मदपुर, नवापार, करीम नगर एवं खुटहां में आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त जनपद सिद्धार्थनगर के उसका क्षेत्र तथा संतकबीरनगर के डड़िया कला सहित अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाए गए।
इन शिविरों में नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, घुटनों की जांच आदि सेवाएँ अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से प्रदान की गईं। सभी स्थानों को मिलाकर लगभग हज़ारों लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई।
इसके साथ ही ट्रस्ट के सौजन्य से अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर में जनवरी 2026 में लगभग 50 मरीजों की आंखों की जांच तथा 30 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सुलभ चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।










Good work
ReplyDelete