कैम्पियरगंज, गोरखपुर। 30/05/2026 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज-गोरखपुर द्वारा अभय हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की सुविधा प्रदान की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम में संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र (सर्जन), डॉ. अंशू सिंह (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. प्रांशु कुमार पाठक (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. राहुल गुप्ता (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शाहरुख अली (एम.बी.बी.एस.), डॉ. अर्पिता मिश्रा (एम.बी.बी.एस.), डॉ. राहुल चौरसिया (बीएएमएस), स्नेहलता सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा सुरेन्द्र शर्मा (पैथोलॉजी) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव मिश्र, ओंकार सिंह, उमाशंकर सहानी, सोनू गौड़, निशा यादव, शान्ति, आरती, रामरक्षा प्रधान एवं दुर्गेश चंदानी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्...
अभय हॉस्पिटल के संचालन में डॉ. सबा खालिद खान की टीम ने किया सफल ऑपरेशन, जरूरतमंद मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार कैम्पियरगंज -गोरखपुर।06अप्रैल 2026। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज–गोरखपुर द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई, जिसमें कई लोगों में मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं। शिविर का संचालन अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज के सहयोग से किया गया, जिसमें सर्जन डॉ. सबा खालिद खान एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप्टोमेट्रिस्ट स्नेहलता सिंह द्वारा मरीजों की जांच में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सहयोगियों में उमाशंकर सहानी, दुर्गेश चन्दानी, रामरक्षा पासवान, सुनील पांडेय एवं राजीव मिश्र का सराहनीय योगदान रहा। जांच के उपरांत जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उनका चयन कर नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। साथ ही कुछ मरीज...