Skip to main content

संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही हमारा संकल्प: डॉ अतुल कुमार मिश्र

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित


कैम्पियरगंज (गोरखपुर)। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वर्ष 2026 का 13वां तथा अप्रैल माह का पहला शिविर रहा।


कार्यक्रम में उपस्थित महिला चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संतुलित आहार, नियमित जांच एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया।


ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी के अनुसार, यह अभियान जनवरी 2023 से निरंतर संचालित हो रहा है। अब तक कुल 165 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 6 से 7 हजार महिलाएं लाभान्वित हुई हैं।


ट्रस्ट द्वारा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गांव स्तर पर शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। इसके अतिरिक्त समय-समय पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर भी लगाए जाते हैं।


ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आयुष्मान कार्ड धारकों को सभी सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाता है। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनके लिए भी रियायती दर पर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।


एक अन्य पहल के तहत प्रत्येक रविवार को शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच नि:शुल्क की जाती है।


इस संबंध में ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने समाज के लोगों से ट्रस्ट के इस प्रयास में सहयोग करने की अपील की।



---

Comments

Popular posts from this blog

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन  किए गए। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महि...

स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  कैम्पियरगंज, गोरखपुर।  30/05/2026 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज-गोरखपुर द्वारा अभय हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की सुविधा प्रदान की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम में संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र (सर्जन), डॉ. अंशू सिंह (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. प्रांशु कुमार पाठक (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. राहुल गुप्ता (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शाहरुख अली (एम.बी.बी.एस.), डॉ. अर्पिता मिश्रा (एम.बी.बी.एस.), डॉ. राहुल चौरसिया (बीएएमएस), स्नेहलता सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा सुरेन्द्र शर्मा (पैथोलॉजी) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव मिश्र, ओंकार सिंह, उमाशंकर सहानी, सोनू गौड़, निशा यादव, शान्ति, आरती, रामरक्षा प्रधान एवं दुर्गेश चंदानी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्...

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण  एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन कैम्पियरगंज, गोरखपुर  समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। (डॉ.अतुल कुमार मिश्र, डॉ.ए.पी.त्रिपाठी तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र)  इस शिविर के अंतर्गत कुल 35 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिससे अनेक मरीजों के जीवन में पुनः दृष्टि का उजाला लौटा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर...