Skip to main content

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर


करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण 

एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन



कैम्पियरगंज, गोरखपुर 

समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे।

(डॉ.अतुल कुमार मिश्र, डॉ.ए.पी.त्रिपाठी तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र) 


इस शिविर के अंतर्गत कुल 35 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिससे अनेक मरीजों के जीवन में पुनः दृष्टि का उजाला लौटा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इलाज के साथ-साथ मरीजों को—आँखों की साफ-सफाई,नेत्र सुरक्षा,नियमित नेत्र जांच,मोतियाबिंद से बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

 

इस शिविर में जिन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए, उनमें प्रमुख रूप से—

रेशमा देवी (गुलरिहा–कैम्पियरगंज) ,रामखेलावन (नवापार),कलावती देवी (भरवलिया),सहतू (सूरस),चम्पा (गिरगिटिया) कन्हैया (मथुरा नगर),छोटे लाल (नवापार),रामधनी (नवापार)आदि शामिल रहे। ऑपरेशन के बाद मरीजों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान इस शिविर की सफलता की सजीव तस्वीर थी।


यह शिविर अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. अतुल कुमार मिश्र की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

मोतियाबिंद ऑपरेशन श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) द्वारा सफलतापूर्वक किए गए।

उल्लेखनीय है कि यह वर्ष 2026 का तीसरा निःशुल्क नेत्र शिविर था, जो करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल की समाज सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने कहा—


 “आँखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं। समय पर नेत्र परीक्षण और सही उपचार से अंधत्व को रोका जा सकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण अपनी रोशनी न खोएं। आगे भी ऐसे निःशुल्क शिविरों के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाते रहेंगे।”उन्होंने करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी सेवाएँ समाज के वंचित वर्ग के लिए नई रोशनी और नई उम्मीद लेकर आती हैं।



इस सफल आयोजन के लिए डॉ. ए.पी. त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम, अभय हॉस्पिटल की समर्पित टीम, सभी नेत्र रोगियों एवं उनके स्वजनों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। 

शिविर आयोजन में तथा अभय हॉस्पिटल से ओंकार सिंह, रामरक्षा पूर्व प्रधान, दुर्गेश चन्दानी, राजीव मिश्र, आकाश मिश्रा, स्नेहलता सिंह,सुनील कुमार पाण्डेय,सोनू, उमाशंकर सहानी, ईश्वर, अश्वनी, शान्ति, रज़िया,आशिया, अंकिता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सभी के संयुक्त प्रयासों से यह शिविर न केवल सफल हुआ, बल्कि अनेक लोगों के जीवन में सचमुच उजाला लौटाने का माध्यम भी बना।






Comments

Popular posts from this blog

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन  किए गए। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महि...

स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  कैम्पियरगंज, गोरखपुर।  30/05/2026 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज-गोरखपुर द्वारा अभय हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की सुविधा प्रदान की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम में संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र (सर्जन), डॉ. अंशू सिंह (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. प्रांशु कुमार पाठक (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. राहुल गुप्ता (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शाहरुख अली (एम.बी.बी.एस.), डॉ. अर्पिता मिश्रा (एम.बी.बी.एस.), डॉ. राहुल चौरसिया (बीएएमएस), स्नेहलता सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा सुरेन्द्र शर्मा (पैथोलॉजी) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव मिश्र, ओंकार सिंह, उमाशंकर सहानी, सोनू गौड़, निशा यादव, शान्ति, आरती, रामरक्षा प्रधान एवं दुर्गेश चंदानी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्...