करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 फरवरी को स्थानीय अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ सफल आयोजन कैम्पियरगंज- गोरखपुर। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 फरवरी को स्थानीय अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में लगभग 70 से 75 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया, जिनमें से चयनित 7 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने कहा— “हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आंखों की रोशनी लौटाना किसी भी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार करता है। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। अब तक सैकड़ों मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा चुकी है और हजारों लोगों का निःशुल्क नेत्...
करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज (गोरखपुर) एक सामाजिक एवं जनसेवा के लिए समर्पित संस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना तथा समाज के कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराना है। समय-समय पर विभिन्न नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को लोगों तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।