Skip to main content

मातृ स्वास्थ्य की दिशा में सराहनीय पहल: करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड

 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा



करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज–गोरखपुर द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में प्रत्येक बुधवार को अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में गर्भवती महिलाओं के लिए नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा प्रदान की जाती है।

आज आयोजित शिविर में भी कई गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया गया तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच का लाभ मिल चुका है, जिससे समय रहते जटिलताओं की पहचान कर उचित उपचार संभव हो पाया है।

इस अवसर पर करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने कहा —



“हमारा प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल साधन-संपन्न लोगों तक ही सीमित न रहें। गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच और परामर्श मिलना अत्यंत आवश्यक है। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट इसी भावना के साथ निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।”

नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड सेवा के साथ-साथ ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल द्वारा अन्य कई जनकल्याणकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार, 70 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, गरीब व लाचार लोगों के लिए नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार तथा स्वास्थ्य जागरूकता हेतु नियमित शिविरों का आयोजन शामिल है।

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण बनकर उभर रहा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया है।



Comments

Popular posts from this blog

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन  किए गए। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महि...

स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  कैम्पियरगंज, गोरखपुर।  30/05/2026 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज-गोरखपुर द्वारा अभय हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की सुविधा प्रदान की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम में संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र (सर्जन), डॉ. अंशू सिंह (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. प्रांशु कुमार पाठक (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. राहुल गुप्ता (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शाहरुख अली (एम.बी.बी.एस.), डॉ. अर्पिता मिश्रा (एम.बी.बी.एस.), डॉ. राहुल चौरसिया (बीएएमएस), स्नेहलता सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा सुरेन्द्र शर्मा (पैथोलॉजी) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव मिश्र, ओंकार सिंह, उमाशंकर सहानी, सोनू गौड़, निशा यादव, शान्ति, आरती, रामरक्षा प्रधान एवं दुर्गेश चंदानी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्...

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण  एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन कैम्पियरगंज, गोरखपुर  समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। (डॉ.अतुल कुमार मिश्र, डॉ.ए.पी.त्रिपाठी तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र)  इस शिविर के अंतर्गत कुल 35 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिससे अनेक मरीजों के जीवन में पुनः दृष्टि का उजाला लौटा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर...