Skip to main content

कैम्पियरगंज–गोरखपुर में नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 फरवरी को स्थानीय अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का  हुआ सफल आयोजन









कैम्पियरगंज- गोरखपुर।

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 26 फरवरी को स्थानीय अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर में लगभग 70 से 75 मरीजों ने नेत्र परीक्षण कराया, जिनमें से चयनित 7 मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।



इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा ने कहा—


“हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। आंखों की रोशनी लौटाना किसी भी व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार करता है। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से इसी भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। अब तक सैकड़ों मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाई जा चुकी है और हजारों लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया है। जब किसी मरीज के चेहरे पर ऑपरेशन के बाद संतोष और मुस्कान दिखाई देती है, वही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”

इस शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. सबा खालिद ख़ान (श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखनाथ, गोरखपुर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज से ऑप्टोमेट्रिस्ट स्नेह लता सिंह एवं नेत्र सहायक के रूप में उमाशंकर सहानी, अश्वनी पाल, रामरक्षा, दुर्गेश सहानी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

उन्होंने आगे बताया कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड तथा प्रत्येक रविवार को शुगर एवं बीपी की जांच निःशुल्क की जाती है, जिससे हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

वर्ष 2026 में आयोजित यह सातवां नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर था। इस प्रकार के शिविर ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे नेत्र-स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए इन निःशुल्क शिविरों में आकर परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाएं।

अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी चिकित्सकों, सहयोगी स्टाफ, मरीजों एवं उनके स्वजनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन  किए गए। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महि...

स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

  कैम्पियरगंज, गोरखपुर।  30/05/2026 करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज-गोरखपुर द्वारा अभय हॉस्पिटल के सहयोग से स्थानीय थाना परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), शुगर सहित अन्य आवश्यक पैथोलॉजी जांचों की सुविधा प्रदान की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम में संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र (सर्जन), डॉ. अंशू सिंह (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. प्रांशु कुमार पाठक (मैक्सिलोफेशियल सर्जन), डॉ. राहुल गुप्ता (एम.बी.बी.एस.), डॉ. शाहरुख अली (एम.बी.बी.एस.), डॉ. अर्पिता मिश्रा (एम.बी.बी.एस.), डॉ. राहुल चौरसिया (बीएएमएस), स्नेहलता सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा सुरेन्द्र शर्मा (पैथोलॉजी) शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में राजीव मिश्र, ओंकार सिंह, उमाशंकर सहानी, सोनू गौड़, निशा यादव, शान्ति, आरती, रामरक्षा प्रधान एवं दुर्गेश चंदानी सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के आयोजन में स्थानीय थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्...

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण  एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन कैम्पियरगंज, गोरखपुर  समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। (डॉ.अतुल कुमार मिश्र, डॉ.ए.पी.त्रिपाठी तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र)  इस शिविर के अंतर्गत कुल 35 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिससे अनेक मरीजों के जीवन में पुनः दृष्टि का उजाला लौटा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर...