Skip to main content

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित

अभय हॉस्पिटल के संचालन में डॉ. सबा खालिद खान की टीम ने किया सफल ऑपरेशन, जरूरतमंद मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार







कैम्पियरगंज -गोरखपुर।06अप्रैल 2026।

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज–गोरखपुर द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की गहन जांच की गई, जिसमें कई लोगों में मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं।

शिविर का संचालन अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज के सहयोग से किया गया, जिसमें सर्जन डॉ. सबा खालिद खान एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप्टोमेट्रिस्ट स्नेहलता सिंह द्वारा मरीजों की जांच में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य सहयोगियों में उमाशंकर सहानी, दुर्गेश चन्दानी, रामरक्षा पासवान, सुनील पांडेय एवं राजीव मिश्र का सराहनीय योगदान रहा।

जांच के उपरांत जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उनका चयन कर नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। साथ ही कुछ मरीजों के नाखूना (पलक संबंधी समस्या) का भी सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। सभी ऑपरेशन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न किए गए, जिससे मरीजों को बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में सहायता मिली।

इस अवसर पर करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि “हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। आगे भी इस प्रकार के जनहितकारी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।”

स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Comments

Popular posts from this blog

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट की अनूठी पहल: हज़ारों लोगों को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार का लाभ नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र व दंत परीक्षण से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक—ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की मजबूत मिसाल करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जनपद गोरखपुर, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड, शुगर-बीपी जांच, नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिल चुका है। अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज-गोरखपुर के चिकित्सकों के सहयोग से कई मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन  किए गए। करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर और ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हज़ारों जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महि...

निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर

करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र परीक्षण  एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन कैम्पियरगंज, गोरखपुर  समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज–गोरखपुर में मंगलवार 03 फरवरी 2026 को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए श्री साईं हॉस्पिटल, गोरखपुर के संस्थापक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. अजय पति त्रिपाठी (डॉ. ए.पी. त्रिपाठी) अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। (डॉ.अतुल कुमार मिश्र, डॉ.ए.पी.त्रिपाठी तथा डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र)  इस शिविर के अंतर्गत कुल 35 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए गए। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए, जिससे अनेक मरीजों के जीवन में पुनः दृष्टि का उजाला लौटा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर...

शिव बाग, नवापार (गोरखपुर) में स्वर्गीय बृजेश मिश्र स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त साधन है: डॉ अतुल मिश्रा  कैम्पियरगंज -गोरखपुर।  स्थानीय नवापार के शिव बाग में स्वर्गीय बृजेश मिश्र स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की दो प्रमुख टीमों—मिठौरा तथा नवापार—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेलभावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। मुकाबला रोमांचक रहा और अंततः नवापार की टीम विजेता घोषित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अतुल मिश्रा उपस्थित रहे, जो करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अभय हॉस्पिटल के संस्थापक हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त साधन है। उन्होंने स्वर्गीय बृजेश मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हैं, जो युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता नवापार टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान क...