शिविर में चयनित मरीजों का होगा नि: शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
कैम्पियरगंज, -गोरखपुर
समाज सेवा के उद्देश्य से करुणा चैरिटेबल ट्रस्ट, कैम्पियरगंज (गोरखपुर) के सौजन्य से दिनांक 09 मार्च 2026, दिन सोमवार को अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज (गोरखपुर) में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई जाएगी, उनका चयन कर नि:शुल्क ऑपरेशन भी कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को उचित परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों से अपील की है कि वे इस शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराएं और इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाएं।
स्थान: अभय हॉस्पिटल, कैम्पियरगंज, गोरखपुर
दिनांक: 09 मार्च 2026 (सोमवार)
अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को साझा करें।
Comments
Post a Comment